Bihar OFSS 11th Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 18 अप्रैल तक करें अप्लाई
Bihar OFSS 11th Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 18 अप्रैल तक करें अप्लाई

Bihar OFSS 11th Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 18 अप्रैल तक करें अप्लाई
पटना: Bihar School Examination Board (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए 11वीं कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) पोर्टल के माध्यम से 8 अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राएं 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड के अनुसार, इस बार लगभग 12 लाख छात्र इस एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होंगे। राज्य के करीब 10,000 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में नामांकन लिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
छात्र सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध “Common Application Form (CAF)” लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
मेरिट लिस्ट के आधार पर मिलेगा एडमिशन
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।




