टीएनबी कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर कॉलेज बंद
टीएनबी कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर कॉलेज बंद

टीएनबी कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर कॉलेज बंद
भागलपुरके टीएनबी कॉलेज में आज सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार आंदोलन किया।
छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए कॉलेज बंद करा दिया।
छात्रों की मुख्य समस्याओं में लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटनाएं, छात्रावास की जर्जर स्थिति, मरम्मत कार्यों में लापरवाही, कैंपस में पर्याप्त लाइट की कमी, कक्षाओं में खराब पंखे और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव शामिल हैं। इन समस्याओं के कारण छात्र-छात्राएं काफी परेशान हैं।
बताया गया कि इससे पहले प्राचार्य द्वारा 7 दिनों के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय के भीतर कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हुआ। इसी कारण छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा और आंदोलन तेज हो गया।
आंदोलन के दौरान NEP से जुड़े छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र भी लिए गए, ताकि उनकी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान किया जा सके।
आंदोलन में शामिल छात्र अमन ने कहा कि कॉलेज परिसर में अंधेरा रहता है और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
वहीं सनी ने कक्षाओं में खराब पड़े पंखों को जल्द ठीक कराने की मांग की।
पीयूष ने कैंपस में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
आंदोलन के बाद प्राचार्य द्वारा लिखित रूप में 1 दिन के भीतर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।
कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में काम शुरू नहीं हुआ, तो 22 तारीख से कॉलेज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।




