Uncategorizedटॉप न्यूज़देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
Trending

भागलपुर में भामाशाह जयंती पर वैश्य समाज ने दी श्रद्धांजलि | Khalifabagh Chowk News 📝

भागलपुर में भामाशाह जयंती पर वैश्य समाज ने दी श्रद्धांजलि | Khalifabagh Chowk News 📝

भागलपुर में श्रद्धा के साथ मनी भामाशाह जयंती, वैश्य समाज ने दी श्रद्धांजलि

📍 भागलपुर, बिहार:
दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर भागलपुर के खलीफाबाग चौक स्थित दानवीर कर्ण भामाशाह चौक पर वैश्य समाज के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके त्याग व बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी एवं भागलपुर हवाई अड्डा के कंवेनर कमल जायसवाल सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। उपस्थित लोगों में प्रोफेसर अरविंद साह, तैलिक साहु सभा के जिला प्रवक्ता दुर्गेश साह, डॉ. बिहारी लाल, विश्वेश आर्या, विशाल आनंद, रजनीश साह, संजय साह, आशीष स्कंद, शुभम कुमार साह, प्रकाश चंद्र गुप्ता, रामदेव साह, नीसा भारती, कुणाल साह, रिंकू शर्मा सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर दुर्गेश साह ने भामाशाह के जीवन, उनके योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भामाशाह का त्याग और बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान सुलतानगंज नगर परिषद के चेयरमैन पर हुए आत्मघाती हमले को लेकर भी लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भागलपुर में भामाशाह जयंती पर वैश्य समाज ने दी श्रद्धांजलि | Khalifabagh Chowk News

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!