लोकल न्यूज़
Trending

व्यवहार न्यायालय बांका में लगे लिफ्ट में फंसे वृद्ध, टला बड़े हादसे,  उठे गंभीर सवाल !

व्यवहार न्यायालय बांका में लगे लिफ्ट में फंसे वृद्ध, टले बड़े हादसे,  उठे गंभीर सवाल !

व्यवहार न्यायालय बांका में लगे लिफ्ट में फंसे वृद्ध, टले बड़े हादसे,  उठे गंभीर सवाल !

बांका | रिपोर्ट

व्यवहार न्यायालय, बांका में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक लिफ्ट अचानक बीच में ही रुक गई। जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग महिला, एक बुजुर्ग पुरुष सहित कुछ अन्य लोग लिफ्ट के जरिए ACJM-1 कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे अंदर मौजूद लोग घबरा गए।

बताया जा रहा है कि लगभग 4 से 5 मिनट तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे। बाद में इमरजेंसी सिस्टम की मदद से लिफ्ट को खोला गया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसने व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल:

क्या सिर्फ बाहरी सौंदर्यकरण से ही काम चल जाएगा, या फिर बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा?

अगर इस दौरान किसी बुजुर्ग महिला या पुरुष की तबीयत बिगड़ जाती या कोई अनहोनी हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होती?

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि जब कोई इन मुद्दों को उठाता है, तो उसे दबाने या परेशान करने की कोशिश क्यों की जाती है।

यह घटना एक चेतावनी है कि केवल दिखावे के बजाय हर पहलू—खासतौर पर सुरक्षा और रखरखाव—पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

#BankaNews #BreakingNews #CourtNews #LiftIncident #PublicSafety #BiharNews #MandarTimesNews #GroundReport #SafetyFirst

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!