नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुआल लदे ट्रैक्टर से 756 लीटर विदेशी शराब बरामद, विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

भागलपुर, बिहार | संवाददाता: जितेंद्र कुमार
नवगछिया पुलिस ने मद्यनिषेध कानून के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। भवानीपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर चालक बिहपुर की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-31 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुआल लदे एक ट्रैक्टर को रोका गया।
जांच में ट्रैक्टर से 756 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को निरुद्ध किया गया, जो विधि विरुद्ध बालक बताया जा रहा है। इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 35/26, दिनांक 05.02.26, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
➡️ बरामदगी
▪️ विदेशी शराब – 756 लीटर
▪️ ट्रैक्टर – 01
▪️ मोबाइल – 01
इसी दिन परबत्ता थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। ग्राम जमुनिया स्थित नरेश साव के घर से 5.95 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।