लोकल न्यूज़
Trending

बबरगंज थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

बबरगंज थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

बबरगंज थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

भागलपुर: स्मार्ट सिटी भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीगंज ठाकुरबाड़ी के पास स्थित एक मोहल्ले में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बबरगंज थाना पुलिस की टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से एक महिला को गांजा के साथ हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में महिला की पहचान स्वर्गीय ठाकुर साह की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

इस संबंध में बबरगंज थाना अध्यक्ष दिव्या कुमारी ने बताया कि आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। आशंका है कि इस अवैध धंधे में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!