दुमका एसपी की कड़ी कार्रवाई, जिम्मी हांसदा को सौंपी गई हंसडीहा थाना की कमान
दुमका एसपी की कड़ी कार्रवाई, जिम्मी हांसदा को सौंपी गई हंसडीहा थाना की कमान

पत्रकार से मारपीट के मामले में हंसडीहा थानेदार निलंबित दुमका एसपी की कड़ी कार्रवाई, जिम्मी हांसदा को सौंपी गई हंसडीहा थाना की कमान
दुमका हंसडीहा संवाददाता: पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोपों में हंसडीहा थाना प्रभारी एसआई ताराचंद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर खेरवा सिंह के आदेश पर की गई है। निलंबन के दौरान ताराचंद यादव का मुख्यालय पुलिस केंद्र, दुमका निर्धारित किया गया है।
– क्या है पूरा मामला
एसपी कार्यालय से जारी आदेश (ज्ञापांक 722/2025) के अनुसार, घटना 27 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे की है। दुमका के पत्रकार मृत्युंजय कुमार पांडेय और नितेश कुमार माननीय मंत्री संजय यादव के यहां श्राद्ध कर्म में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी क्रम में वे हंसडीहा चौक पर चाय-पानी के लिए रुके, जहां थाना प्रभारी ताराचंद यादव और उनके निजी चालक द्वारा कथित रूप से पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, थाना प्रभारी पर इससे पूर्व एक मूकबधिर युवक के साथ बेवजह मारपीट का आरोप भी सामने आया था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
– जांच में आरोपों की पुष्टि
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी जरमुंडी एसडीपीओ को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में थाना प्रभारी द्वारा धक्का-मुक्की, अनुशासनहीनता और पुलिस की छवि धूमिल करने की पुष्टि होने के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई।
– नया थाना प्रभारी नियुक्त
निलंबन के बाद जिम्मी हांसदा को हंसडीहा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और आमजन का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
– प्रशासन का संदेश
एसपी दुमका ने संकेत दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, और पत्रकारों व आम नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#Socialtvbharat #BreakingNews #vairalpost #trendingpost #JharkhandNews #dumka #JharkhandNewsToday #jharkhandupdates #JharkhandPolice #dumkaupdate #dumkajharkhand #hasdiya #Hasdiyapolice #Dumka #Hansdiha #JournalistSafety #PoliceAction #JharkhandNew #HansdihaNews #DumkaPolice #BreakingNews #JournalistAttack #JharkhandPolice




