टॉप न्यूज़देशधर्म
Trending

सुलतानगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव

भागलपुर

सुलतानगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव सम्पन्न

भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले स्वयंसेवकों ने पैदल मार्च कर एकजुटता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश दिया। इस शोभायात्रा में तीन अलग-अलग बस्तियों के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होकर अनुशासन और संगठन की झलक प्रस्तुत की।

👉🏻 30 सितंबर 2025 को, अजगैवीनाथ धाम स्थित अब्जूगंज बस्ती में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दक्षिण बिहार प्रांत के सह प्रांत प्रचारक आशीष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में आशीष जी ने संघ के आदर्शों और कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि –

समाज में समरसता और समानता बनाए रखना राष्ट्रीय एकता की मूलभूत आवश्यकता है।

हर स्वयंसेवक का लक्ष्य राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना होना चाहिए।

समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क और संवाद ही संगठन की शक्ति का आधार है।

उन्होंने यह भी कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि असत्य और अन्याय पर सत्य और न्याय की सदा विजय होती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों और नारे के बीच राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!