टेक्नोलॉजीदेशराजनीति
Trending

UGC Roll Back को लेकर सवर्णों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को घेरा

UGC Roll Back को लेकर सवर्णों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को घेरा

UGC Roll Back को लेकर सवर्णों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को घेरा

Giriraj Singh को लेकर चल रहे #OperationBagawat और #UGC_Roll_Back अभियान के तहत विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को घेरते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब केवल विरोध से काम नहीं चलेगा, बल्कि इस मुद्दे पर विद्रोह की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अब हर गांव और हर मोहल्ले में “UGC Roll Back” की आवाज गूंजेगी और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

 

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार से जल्द से जल्द इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह मुद्दा केवल एक वर्ग का नहीं बल्कि पूरे समाज के अधिकारों से जुड़ा हुआ है।

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!