टॉप न्यूज़बिहार
Trending

निशांत कुमार को दी खास बधाई 

निशांत कुमार को दी खास बधाई 

लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर बनाई अनोखी कलाकृति, निशांत कुमार को दी खास बधाई 

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय रूप से प्रसिद्ध लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर अपनी अनोखी कला से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस बार उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को खास अंदाज में बधाई दी है।

मधुरेंद्र कुमार ने लगभग 3 सेंटीमीटर के छोटे हरे पीपल के पत्ते पर बेहद बारीक और आकर्षक कलाकृति तैयार की। इस अद्वितीय लीफ आर्ट में उन्होंने “Welcome to JDU, Congrats Nishant” लिखकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। इस छोटी सी कलाकृति को बनाने में उन्हें लगभग 5 घंटे का समय लगा।

इस कला में मधुरेंद्र कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निशांत कुमार को बधाई देते हुए एक मनमोहक तस्वीर भी उकेरी है। साथ ही पत्ते पर “जदयू में आपका स्वागत है” और बधाई संदेश को भी अंकित किया गया है।

 

मधुरेंद्र कुमार की यह बारीक और अनोखी लीफ आर्ट सोशल मीडिया और कला प्रेमियों के बीच तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे कला के क्षेत्र में एक नई मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

 

#MadhurendraKumar

#LeafArt

#NishantKumar

#NitishKumar

#JDU

#BiharNews

#UniqueArt

#PeepalLeafArt

#IndianArtist

#ViralArt

#BiharArtist

#CreativeIndia

#ReporterJitendraNews

#TrendingNews

#ArtLovers 🎨

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!