टॉप न्यूज़बिहार
Trending

टीएमबीयू हॉस्टलों में प्रशासनिक सख्ती, अवैध रूप से रह रहे छात्रों को अंतिम चेतावनी — कल तक खाली करने का निर्देश

टीएमबीयू हॉस्टलों में प्रशासनिक सख्ती, अवैध रूप से रह रहे छात्रों को अंतिम चेतावनी — कल तक खाली करने का निर्देश

टीएमबीयू हॉस्टलों में प्रशासनिक सख्ती, अवैध रूप से रह रहे छात्रों को अंतिम चेतावनी — कल तक खाली करने का निर्देश

संवाददाता आर जे सिद्धार्थ, भागलपुर

भागलपुर स्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में अवैध रूप से रह रहे छात्रों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। वर्षों से लंबित इस समस्या को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कई बार जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करने के लिए पत्र भेजे गए थे। अंततः सोमवार को जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी कार्रवाई की।

सुबह से ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी सहित प्रशासनिक टीम टीएमबीयू के विभिन्न हॉस्टलों—लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल, महादेव सिंह हॉस्टल, पीजी हॉस्टल और अन्य छात्रावासों में पहुंची। अधिकारियों की टीम ने माइकिंग कर छात्रों को स्पष्ट निर्देश दिया कि—

जिन छात्रों के पास विश्वविद्यालय द्वारा जारी वैध आवास अनुमति नहीं है, वे कल तक हर हालत में हॉस्टल खाली कर दें।माइकिंग के दौरान अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी छात्र अवैध रूप से हॉस्टल में पाया गया, तो अगले ही दिन पुलिस बल की सहायता से पूरे परिसर को खाली कराया जाएगा और सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कई कमरों का निरीक्षण किया। कई कमरों में छात्रों का बिखरा सामान, अनधिकृत कब्जा, बिजली के अवैध कनेक्शन और साफ-सफाई की खराब स्थिति भी सामने आई। अधिकारियों ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हॉस्टल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम जारी रहेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल उन छात्रों के लिए हैं जिन्हें वास्तव में आवास की आवश्यकता है, लेकिन लंबे समय से कई बाहरी और पूर्व छात्र अवैध रूप से रह रहे थे, जिससे न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी बल्कि नए छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

फिलहाल, प्रशासन की सख्ती के बाद छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है और बड़े पैमाने पर हॉस्टल खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब देखना यह होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तय समय पर हॉस्टल व्यवस्था को नई रूपरेखा के साथ नियमित कर पाता है या नहीं।

 

#TMBU #Bhagalpur #HostelNews #UniversityAction #Administration #SDOVikasKumar #DSPAjayChaudhary #StudentNews #BiharNews #BreakingNews #EducationNews #BhagalpurUpdates

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!