Uncategorizedटॉप न्यूज़देशबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सरकारी डॉक्टर सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सरकारी डॉक्टर सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सरकारी डॉक्टर सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता आर जे सिद्धार्थ, नवगछिया/भागलपुर

नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 198.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सरकारी डॉक्टर सहित चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर की गई।

बिहपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन (JH21K 2265) से ब्राउन शुगर की खेप अररिया से बिहपुर लाई जा रही है। सूचना का सत्यापन करते हुए एसपी के आदेश पर एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने रेलवे ढ़ाला के पास वाहन जांच अभियान चलाया, इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया और उसमें सवार चारों लोगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी शिवम् कुमार उर्फ मोनु के पास से कुल 198.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्कर:

  1. शिवम् कुमार उर्फ मोनु, पे०–जगदीश ईश्वर, सा०–सोनवर्षा, थाना–बिहपुर, जिला–भागलपुर

  2. पियुष कुमार, पे०–स्व. अमित चौधरी, सा०–सोनवर्षा, थाना–बिहपुर, जिला–भागलपुर

  3. राजेश कुमार, पे०–गिरधारी कुमार, सा०–वीरबन्ना, थाना–भवानीपुर, जिला–भागलपुर

  4. डॉ. आलोक कुमार, पे०–गणेश कुमार, पता–भट्ठा बाजार, वार्ड 22, थाना–खजांची हाट, जिला–पूर्णिया (बिहपुर रेलवे अस्पताल में कार्यरत)

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और बताया है कि वे अररिया से ब्राउन शुगर लाकर विभिन्न क्षेत्रों में बेचते थे।

बरामदगी:

  • 198.54 ग्राम ब्राउन शुगर

  • स्कॉर्पियो वाहन – 01

  • मोबाइल – 04

आपराधिक इतिहास:

शिवम कुमार उर्फ मोनु

  1. झंडापुर थाना कांड संख्या–450/23, धारा–394 भादवि में आरोप पत्रित

  2. झंडापुर थाना कांड संख्या–139/25, धारा–126(2)/115(2)/303(2)/308(4)/351(3)/3(5) BNS में नामजद

पियुष कुमार

  1. झंडापुर थाना कांड संख्या–450/23, धारा–394 भादवि में आरोप पत्रित

इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या–280/25, दिनांक–06.12.25, धारा–8(C)/21(B)/25/29 NDPS ACT के तहत 06 नामजद एवं अन्य अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य संलिप्त तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

#NaugachiaPolice #BhagalpurNews #SmackSeizure #DrugMafia #NDPS #BreakingNews #BiharNews #CrimeUpdate #PoliceAction #Naugachia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!