E-Paperटॉप न्यूज़देशबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

भागलपुर: मिर्जानहाट दुर्गा मंदिर से सिकंदरपुर पानी टंकी तक अतिक्रमण से सड़क संकरी

भागलपुर: मिर्जानहाट दुर्गा मंदिर से सिकंदरपुर पानी टंकी तक अतिक्रमण से सड़क संकरी, लोगों को हो रही भारी परेशानी

भागलपुर: मिर्जानहाट दुर्गा मंदिर से सिकंदरपुर पानी टंकी तक अतिक्रमण से सड़क संकरी, लोगों को हो रही भारी परेशानी

 

भागलपुर के मिर्जानहाट दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगने वाली हटिया के सड़कों पर फैल जाने के कारण मिर्जानहाट दुर्गा मंदिर से सिकंदरपुर पानी टंकी तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। अतिक्रमण के चलते सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक समय था जब इस मार्ग से बड़े-बड़े ट्रकों की आवाजाही आसानी से होती थी, लेकिन वर्तमान में सड़क पर हुए अतिक्रमण के कारण टोटो, टेंपू और छोटे वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

वहीं, क्षेत्र के निवासियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सड़क पर जहां भी अतिक्रमण किया गया है, उसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि यदि किसी का निजी मकान या दुकान अतिक्रमण की जद में आता है, तो वे स्वयं उसे हटाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कार्रवाई निष्पक्ष और समान रूप से हो।

 

इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोगों ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को आवेदन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।

#BhagalpurNews

#Mirzanhat

#Sikandarpur

#Encroachment

#Atikraman

#RoadEncroachment

#LocalNews

#DistrictNews

#PublicIssue

#CivicIssue

#Nagarnigam

#BhagalpurUpdates

#MandarTimesNews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!