बिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

भागलपुर में जदयू सदस्यता अभियान 2025–28 की जोरदार शुरुआत

भागलपुर में जदयू सदस्यता अभियान 2025–28 की जोरदार शुरुआत

भागलपुर में जदयू सदस्यता अभियान 2025–28 की जोरदार शुरुआत

भागलपुर जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय, मौर्य विवाह भवन (मौर्य जुबली पैलेस), जीरो माइल से आज जिला स्तरीय जदयू सदस्यता अभियान 2025–28 की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में भागलपुर के सांसद अजय मंडल और एमएलसी विजय सिंह की उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद अजय मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और एनडीए की एकता का मजबूत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बीते चुनावों में एनडीए ने एकजुटता के बल पर सफलता हासिल की है और यही एकता भविष्य में भी सबसे बड़ी ताकत रहेगी।

सांसद अजय मंडल ने कहा,

“एनडीए की जीत का मुख्य आधार आपसी समन्वय और संगठन की मजबूती है। हम सभी एकजुट हैं और इस एकता को हर हाल में बनाए रखेंगे। इसी उद्देश्य से पूरे बिहार में एक साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और टोला-टोला जाकर आम जनता को जदयू की नीतियों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और सामाजिक न्याय के संकल्प से जोड़ें। सांसद ने स्पष्ट किया कि सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान है।

मौर्य जुबली पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू भागलपुर इकाई के सभी प्रकोष्ठों के सदस्य, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान की रूपरेखा, लक्ष्य और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का संकल्प लिया गया।

नेताओं ने विश्वास जताया कि जदयू का यह सदस्यता अभियान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा एनडीए की जीत की नींव को और सशक्त बनाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रहलाद सरकार, प्रभारी सूडू साई, कहकशां परवीन, पूर्व राज्यसभा सांसद, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, रामाशीश सिंह, राकेश ओझा, शैलेंद्र तोमर सहित भागलपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के जदयू प्रखंड कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!