आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत बांका में दावा सुविधा शिविर, 173 खाताधारकों को 1.79 करोड़ रुपये से अधिक की लावारिस राशि का सेटलमेंट
आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत बांका में दावा सुविधा शिविर, 173 खाताधारकों को 1.79 करोड़ रुपये से अधिक की लावारिस राशि का सेटलमेंट

“आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत बांका में दावा सुविधा शिविर, 173 खाताधारकों को 1.79 करोड़ रुपये से अधिक की लावारिस राशि का सेटलमेंट
“आपकी पूँजी, आपका अधिकार (Your Money Your Right)” वित्तीय समावेशन अभियान के तहत बांका सहित पूरे देश में बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा लावारिस (Unclaimed) जमा राशि को उसके वास्तविक मालिक तक पहुँचाने के लिए विशेष दावा सुविधा शिविर (Claim Facilitation Camps) आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 12 दिसंबर 2025 को बांका समाहरणालय परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को उनके निष्क्रिय बैंक खातों, बीमा, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय संपत्तियों के बारे में जानकारी देना तथा उन्हें वापस प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था। कैंप में नागरिकों को RBI के UDGAM पोर्टल, Bima Bharosa पोर्टल और अन्य संबंधित प्लेटफॉर्म के माध्यम से दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और KYC अपडेट की जानकारी दी गई।
समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में इस अभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद लावारिस जमा राशि से संबंधित खाताधारकों द्वारा जमा किए गए आवेदन एवं फॉर्म की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि कल कुल 173 खाताधारकों की राशि का सेटलमेंट किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 179.72 लाख रुपये लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए। इस दौरान सिंधु देवी (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) को 7 लाख 60 हजार रुपये, ज्योतिष मंडल (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) को 1 लाख 30 हजार रुपये, सुमित कुमार (यूको बैंक, बौंसी) को 5 लाख 35 हजार रुपये तथा जल छाजन विभाग, बांका को 31 लाख 72 हजार रुपये सहित अन्य लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए।
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न आउटरीच कार्यक्रमों एवं दावा सुविधा शिविरों का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें।
बैठक में अपर समाहर्ता, बांका, उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी (जिला बैंकिंग शाखा), अग्रणी बैंक प्रबंधक, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि, यूको बैंक के जोनल मैनेजर सहित विभिन्न बैंक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें लगता है कि उनका या उनके परिवार का कोई धन बैंक, बीमा कंपनी या अन्य वित्तीय संस्थानों में लावारिस पड़ा है, तो वे ऐसे शिविरों में भाग लें या UDGAM पोर्टल, Bima Bharosa, एवं SEBI के MITRA पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जाँच कर दावा प्रक्रिया पूरी करें।
आपकी_पूंजी_आपका_अधिकार, वित्तीय_समावेशन_अभियान, लावारिस_जमा_राशि, अनक्लेम्ड_डिपॉजिट, दावा_सुविधा_शिविर, Claim_Facilitation_Camp, बांका_समाचार, समाहरणालय_बांका, UDGAM_पोर्टल, RBI, बीमा_भरोसा, SEBI_MITRA, निष्क्रिय_खाते, KYC_अपडेट, बैंकिंग_जागरूकता, वित्तीय_साक्षरता, SBI, UCO_बैंक, लाभार्थी_सेटलमेंट, सरकारी_अभियान




