टॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मीडिया से बातचीत में टुनटुन साह ने कहा—

मीडिया से बातचीत में टुनटुन साह ने कहा—

नाथनगर से विधायक बने मिथुन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी खाली – 23 सदस्य फिर से टुनटुन साह के समर्थन में एकजुट

भागलपुर जिला परिषद में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव सामने आ रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद अब अध्यक्ष का पद स्वतः रिक्त हो गया है। इसके साथ ही जिला परिषद के भीतर नए अध्यक्ष के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

कुछ ही दिन पहले जिला परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके बाद मिथुन कुमार को जिला परिषद अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन परिस्थितियां दोबारा बदल चुकी हैं। मिथुन कुमार के विधायक बनने के बाद अब यह पद फिर से खाली होने जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जिला परिषद के करीब 23 सदस्य एक बार फिर अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को अध्यक्ष की कुर्सी पर देखने के पक्ष में हैं।

आज सभी सदस्यों ने टुनटुन साह के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि वह दोबारा इस पद पर बैठें।

मीडिया से बातचीत में टुनटुन साह ने कहा—

“सभी सदस्य फिर से मेरे साथ हैं। परिवार में थोड़ा बिखराव हुआ था, लेकिन अब पूरा परिवार एकजुट है।”

जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार जारी है, लेकिन इतने बड़े संख्या बल के साथ अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह की दावेदारी को इस समय सबसे मजबूत माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!