कहलगांव विधानसभा क्षेत्र 155 के विधायक शुभानंद मुकेश ने आज जनता दरबार का आयोजन किया
विधायक शुभानंद मुकेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार बिहारवासियों ने एनडीए गठबंधन को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया है, वह ऐतिहासिक है।

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र 155 के विधायक शुभानंद मुकेश ने आज जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में विधायक ने एक-एक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनी और कई मामलों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
रिपोर्ट – RJ Sidhharth, भागलपुर, बिहार
विधायक शुभानंद मुकेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार बिहारवासियों ने एनडीए गठबंधन को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया है, वह ऐतिहासिक है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पर जनता का भरोसा और सभी सहयोगी दलों की एकजुटता ने मुश्किल मानी जाने वाली सीटों को भी आसान बना दिया। उन्होंने कहा कि “जनता की एक वोट और जनता के विश्वास ने ही मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को विधायक बनने का अवसर दिया है।”
उन्होंने यह भी बताया कि अब उनकी प्राथमिकताओं में सबसे महत्वपूर्ण काम कहलगांव क्षेत्र में पर्यटक स्थलों का विकास है। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से पर्यटन क्षेत्र की अनदेखी हुई है, जिसकी वजह से यहां की संभावनाओं को वह पहचान नहीं मिली, जिसके क्षेत्रवासी हकदार हैं। शुभानंद मुकेश ने कहा कि वे जल्द ही परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार कर प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास का कार्य शुरू करेंगे।
विधायक ने बताया कि उन्हें कार्य करने की प्रेरणा जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और ललन कुमार सिंह से मिली है, जिन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिस स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के साथ अपना बेटा मानकर मौका दिया है, वे उस विश्वास को टूटने नहीं देंगे।
अंत में उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में कहलगांव विधानसभा के विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान उच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे हमेशा उनकी सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
#कहलगांव #कहलगांव_विधानसभा #विधायक_शुभानंद मुकेश #जनता_दरबार #भागलपुर_न्यूज #बिहार_न्यूज़ #एनडीए_सरकार #प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी #पर्यटन_विकास #कहलगांव_विकास_कार्य #जदयू_संजय_झा #ललन_कुमार_सिंह #स्थानीय_समाचार #Kahalgaon_News #Bhagalpur_News #Bihar_Politics




