Uncategorizedटॉप न्यूज़
Trending

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 156

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 156

  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच अंग क्षेत्र की भागलपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 156 की सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है।
    राजनीतिक समीकरणों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि — कौन किसके समर्थन में है और किसे समाज का साथ मिल रहा है?

इसी कड़ी में समाजसेवी वर्ग का रुख भी अहम माना जा रहा है, जिनका योगदान चुनावी माहौल में जनमत को प्रभावित करता है।
ऐसे ही एक चर्चित नाम शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी सह बिजनेसमैन श्री मयंक शुक्ला का सामने आया है।

आज NDA समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री रोहित पांडे ने मिर्जनहाट, सिकंदरपुर स्थित मयंक शुक्ला जी के निजी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान दोनों के बीच सार्थक बातचीत हुई और भाजपा प्रत्याशी का मयंक शुक्ला जी ने फूल और मालाओं से स्वागत किया।

बताया जाता है कि मयंक शुक्ला जी के पिता, स्वर्गीय कृपाशंकर शुक्ला, भागलपुर के जाने-माने समाजसेवी और उद्योगपति रहे हैं,
जिन्होंने अपने जीवनकाल में भाजपा का खुले रूप से समर्थन किया था।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मयंक शुक्ला जी का झुकाव भी भाजपा की ओर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
आज की मुलाकात से यह संकेत मिल रहा है कि उनका समर्थन NDA प्रत्याशी रोहित पांडे जी के साथ रहेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समाजसेवी वर्ग का यह समर्थन भाजपा उम्मीदवार के लिए स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण बढ़त साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!