उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर का हुआ भव्य उद्घाटन 🎉
500 बच्चे एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

📰 भागलपुर:उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर, प्रखंड नाथनगर का हुआ भव्य उद्घाटन 🎉
संवाददाता: रमन जी, भागलपुर
भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के मथुरापुर में लंबे इंतज़ार के बाद उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का आज विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष पिंटू पासवान ने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना के लिए वर्ष 2016 से निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर यह मांग की गई थी कि क्षेत्र में विद्यालय नहीं होने से बच्चों को दूर-दराज़ जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही थी।
अब विद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के लगभग 500 बच्चे एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह में पिंटू पासवान ने फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक निगम प्रताप, शिक्षकों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने विद्यालय के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह कदम ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
📚✨ मथुरापुर के बच्चों के लिए अब शिक्षा की नई सुबह शुरू हो गई है।
अपनी राय हमें साझा करें…………………✍️✍️✍️



