विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे
विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. गौतम कुमार यादव की अनोखी पहल – छात्रों की समस्याओं का सीधा समाधान! 🎓
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. गौतम कुमार यादव आज अपने कार्यालय से बाहर निकलकर छात्रों एवं छात्राओं की समस्याओं को स्वयं सुनते और समझते हुए नजर आए।
विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे:-
छात्रों ने बताया कि मूल प्रमाण पत्र (Original Certificate) निर्गत होने में निर्धारित समय से अधिक विलंब हो रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कुलपति ने तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि “छात्रों के प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”
वहीं, कुछ छात्र-छात्राओं ने अपने सर्टिफिकेट में त्रुटियों (नाम या अंक की गड़बड़ी) को लेकर शिकायत की। इन समस्याओं पर उप परीक्षा नियंत्रक से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. यादव ने कहा कि —
“विश्वविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा आयोजित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को हर स्तर पर सुविधा देना है। विद्यार्थियों की समस्याएं अब फाइलों में नहीं अटकेंगी।”
इस पहल से विश्वविद्यालय के छात्रों में उत्साह देखा गया और सभी ने उप परीक्षा नियंत्रक के इस कदम की सराहना की।
संवाददाता: रमन जी, भागलपुर
📍स्थान: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
🗓️ तारीख: 09 अक्टूबर 2025



