जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज (भागलपुर)
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज (भागलपुर)

भागलपुर: शौच करने जा रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत — परिजनों में कोहराम
📝 संवाददाता: रमन जी, भागलपुर
भागलपुर, 11 अक्टूबर:
भागलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शौच के लिए घर से बाहर निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज (भागलपुर) लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह हादसा मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मोजमपुर गांव में हुआ। मृतक की पहचान कुंदन कुमार (38 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।
मृतक के ममेरे भाई आत्माराम ने बताया —“कुंदन सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकल रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”
इधर, पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
#भागलपुर_समाचार
#सड़क_दुर्घटना
#BiharNews
#RoadAccident
#TragicNews




